राजा हसन की कव्वाली अलबम में सिंगर रवींद्र सिंह ने किया अभिनय

मुम्बई। गायक रवींद्र सिंह Ravindra Singh ने अपनी सुरीली आवाज से अभी तक खुद की कई एल्बम रिलीज कर ख्याति प्राप्त की और लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। गायन और संगीत के प्रति रवींद्र का जुनून उनके पहले रिलीज़ हुए गीतों में भी उल्लेखनीय रूप से देखा गया है। इससे पहले भी गायक रवींद्र सिंह ने बॉलीवुड के बहुमुखी प्रतिभाशाली दिवंगत अभिनेता इरफान खान के लिए अपनी सुरीली आवाज से प्रेममयी स्मृति में म्यूजिक वीडियो ‘दिल से कहा’ रिलीज कर उन्हें मधुर श्रद्धांजलि दी थी। उनके गीत से सभी भाव विभोर हो गए थे।

मगर इस बार रवींद्र सिंह Ravindra Singh गायक नहीं बल्कि एक विशिष्ट अभिनेता के रूप में नज़र आ रहे हैं। क्योंकि इस बार वे मशहूर गायक राजा हसन द्वारा गायी गई क़व्वाली के म्यूजिक वीडियो ‘बेवफा हम न थे’ में क़व्वाली गाते हुए दिखे तो हैं मगर इस बार आवाज़ उनकी नहीं बल्कि सिर्फ अभिनय और डायरेक्शन उनका है।

Ravindra Singh

ईद-उल-अज़ह पर रिलीज हुई इस वीडियो एल्बम को ईद से अब तक लोग “प्यार और दर्द की कहानी से भरी” इस क़व्वाली का जमकर आनंद ले रहे हैं और ये क़व्वाली की वीडियो एल्बम भी दर्शकों के दिलों को छू गई है।

इस क़व्वाली के म्यूजिक वीडियो ‘बेवफा हम न थे’ का निर्माण आर विजन ने किया है। इस वीडियो में खास तौर पर आशुतोष मालिक, कीर्ति चौहन और हरविंदर सिंह (रॉबिन) नज़र आ रहे हैं। इस गीत (क़व्वाली) का संगीत रईस भारती ने दिया है, जिसमें दुबारा संगीत देकर संगीत से सराबोर किया है विजय वर्मा ने और इसके डीओपी और एडिटर नरेश शाह हैं। इस क़व्वाली को शब्दों में पिरोने वाले यानि गीतकार स्वर्गीय अनवर सागर थे।

यह क़व्वाली की वीडियो एल्बम भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। रवींद्र सिंह Ravindra Singh ने श्रोताओ और दर्शकों के पसंद को ध्यान में रखकर आर विजन के अंतर्गत कई म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *