
Mann Qureshi Biography In Hindi : मन कुरैशी (मंसुर कुरैशी) आज छत्तीसगढ़ के जाने माने फिल्म एक्टर सुपरस्टार है। मन ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जरिए एक नया किर्तीमान रचा है। छत्तीसगढ़ फिल्मों के साथ साथ छत्तीसगढ़ी कला और भाषा के प्रासर में भी इनका योगदान अभिन्न है।
छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार मन कुरैशी (Mann Qureshi) का जन्म 11 अगस्त 1989 को राजनांदगांव में हुआ। इन्होंने अपनी सीनियर सेकंडरी की पढ़ाई राजनांदगांव में ही कि है। मन बचपन से ही फिल्मों के शौकीन थे। उन्हें टीवी पे आना था। बचपन मे एक दिन टीवी देखते हुए मन ने अपनी माँ से पूछा कि इस टीवी के अंदर कैसा जाया जाएगा इसका गेट कहाँ है? उस वक़्त माँ ने उनकी बात को हसीं में टाल दिया होगा। लेकिन शायद मन के मन मे बहोत सपनों ने घर कर लिया था।
आपको बता दूं कि मन एक लोअर मिडिल क्लास फैमिली से बिलोंग करते थे जिस वजह से फैमिली की फाइनेंसियल कंडीशन इतनी अच्छी नही थी और उन्हें 7th क्लास से ही काम करना शुरू करना पड़ा। लेकिन उनमें पढ़ने की चाह थी तो उन्होंने 12th करने के बाद कंप्यूटर मैकेनिक की पढ़ाई की और उसके बाद रायपुर में कंप्यूटर शॉप ओर प्लास्टिक कंपनी में काम किया। अपने शुरुवाती दिनों में मन ने दुकानों की सफाई का भी काम किया।
ये सब मे लाइफ कट ही रही थी कि एक दिन फ़िल्म डायरेक्टर प्रणव झा की नज़र मन पर पड़ी और उन्हें मन में छत्तीसगढ़ का आने वाला सुपरस्टार दिख गया। उस वक़्त प्रणव अपनी फिल्म B. A first year की तैयारी कर रहे थे और मन को देखने के बाद उन्होंने ये तय कर लिया था कि इस फ़िल्म के मैन लीड एक्टर यही होंगे। फ़िल्म बनी और छत्तीसगढ़ की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हो गयी। मूवी की रिलीस से पहले जो मन कुरेशी सिर्फ फिल्मों में काम करने के सपने देखता था अब वो चतीशगढ़ सिनेमा का स्टार बन चुका था। लेकिन फ़िल्म सुपरहिट होने के बाद भी मन का ये फिल्मी सफर इतना आसान नही रहा।
B.A first year को सुपरहिट कराने के बाद भी मन को उनकी दूसरी फिल्म मिलने में 3 साल का टाइम लग गया। ये फ़िल्म थी प्रेम सुमन। प्रेम सुमन से मन छत्तीसगढ़ फिल्मों के रोमांटिक एक्टर बन गए। इसके बाद मन ने कभी पीछे मुड़ के नही देखा और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों का सिलसिला शुरू हो गया।
(Mann Qureshi) के फैमिली की बात करें तो उसमें उनकी पत्नी नादिरा क़ुरैशी और 2 बच्चें आयत और जयत क़ुरैशी है। मन अपने फिल्मी दुनिया के इस सफर का पूरा क्रेडिट अपनी फैमिली को देते है। मन को उनकी पहली ही फ़िल्म B.A.First Year के लिए डेब्यू अवार्ड भी दिया गया और उसके बाद उनकी फिल्म i love you को बेस्ट फ़िल्म और उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। आज मन छत्तीसगढ़ी फिल्मो के हिट होने की golden key है।
तो कैसा लगा आपको मन क़ुरैशी का ये फिल्मी सफ़र हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Published By – Ishu Samar