Laxmmi Bomb : Transgender के रुप में Akshay Kumar ने रिवील किया अपना फर्स्ट लुक

Laxmmi Bomb

नई दिल्ली। नवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म Laxmmi Bomb से अपना फर्स्ट लुक रिवील किया। लाल रंग की साड़ी पहने, दोनों हाथों में लाल रंग की चूड़ियाँ और लाल रंग की बिंदी में अक्षय एक ट्रांसजेंडर के किरदार में दिख रहे हैं। अक्षय का लुक आदिशक्ति को दर्शाता है, जो देवी-देवताओं का पर्याय है। Laxmmi Bomb ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नवरात्रि के दौरान लक्ष्मी के रूप में अपना पहला लुक शेयर किया। एक देवी की मूर्ति के पास खड़े होकर वह काफी प्रखर दिख रहा है।

अक्षय ने शेयर करते हुए लिखा है: “नवरात्रि आंतरिक देवी को नमन करने और अपनी असीम शक्ति का जश्न मनाने के बारे में है। इस शुभ अवसर पर, मैं लक्ष्मी के रूप में आपके साथ अपने लुक को शेयर कर रहा हूं। एक किरदार जिसे लेकर मैं उत्साहित और नर्वस दोनों हूं, लेकिन फिर जीवन हमारे कंफर्ट जोन के आखिर में शुरू होता है … है ना? #LaxmmiBomb

बता दें, खिलाडी कुमार की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। और उनके फैंस को लक्ष्मी के किरदार में अक्षय बेहद पसंद कर रहे है। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो एक ट्रांसजेंडर महिला की आत्मा के वश में है। फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। राघव ने ही औरिजनल तमिल फिल्म कंचना में भी काम किया है। फिल्म की बात करें तो कुछ मतभेदों की वजह से राघव ने फिल्म से दूरी बना ली थी। हालांकि, उन्होंने प्रोडक्शन हाउस और एक्टर के साथ चीजों को सुलझाया और निर्देशक के रूप में वह बोर्ड पर लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *