बॉलीवुड किंग Shah Rukh Khan के फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल बेमिसाल #27GoldenYearsOfSRK

Shah-Rukh-Khan

नई दिल्ली। किंग खान, किंग ऑफ रोमांस, बॉलीवुड बादशाह और ना जाने कितने ही नामों से पहचाने जाने वाले सुपरस्टार Shah Rukh Khan को बॉलीवुड में आज 27 साल पूरे हो गए है। मिड्ल परिवार से निकलने से रिचेस्ट एक्टर ऑफ द वर्ल्ड बनने तक का शाहरुख का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नही है। Shah Rukh Khan ने अपने करियर की शुरुवात छोटे पर्दे से की। 1989 के धारावाहिक “फौजी” में शाहरुख ने कैप्टेन अभिमन्यु के किरदार से लोगो के दिलो में जगह बना ली। उसके बाद दूसरे सीरियल सर्कस से शाहरुख को और पहचान और सम्मान मिला।

Shah Rukh Khan ने अपनी लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव देखें हैं और आज उनकी सफलता साबित करती है कि असफलताओं के बिना सफलता मुमकिन नही है। शाहरुख खान अब ना केवल भारत की शान है बल्कि कई देशों के लिए भारत की पहचान भी है। शाहरुख की फैन फॉलोइंग देश मे ही नही विदेशों में भी सर चढ़कर बोलती है। शाहरुख के स्टारडम का अंदाज़ा उनके बंगले मन्नत के बाहर लगी भीड़ देखकर किया जा सकता है।

शाहरुख ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाई है। किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख ने रोमांटिक एक्टर होने से पहले नेगेटिव किरदार में ही खूब नाम कमा लिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख के करियर की शुरुआती फिल्में दूसरे एक्टर्स ने करने से मना करदी थी। जब कोई और एक्टर उन फिल्मों के लिए नही मिला तो शाहरुख ने अभिनय कर फिल्मों को ब्लॉकबस्टर बनाया। ऐसा फिल्म डर, दिलवाले दुल्हनिया लें जाएंगे और बाज़ीगर के साथ भी हुआ।

ये फिल्में उनकी कुछ प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है। इसके अलावा अशोका, कुछ कुछ होता है, मैं हूं ना, वीर-ज़ारा, डॉन, चक दे! बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार Shah Rukh Khan के नाम कई बड़े अवार्ड्स हैं। उन्हें 30 नामांकन और स्पेशल अवार्ड से 14 फिल्मफेयर अवार्ड जीते हैं। जिनमे से 8 बेस्ट एक्टर के लिए है। जो दिलीप कुमार के साथ सबसे ज्यादा है। उन्हें साल 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, फ्रांस की सरकार ने उन्हें वर्ष 2007 में Ordre des Arts et des Lettres, और इसके सर्वोच्च नागरिक सम्मान, the Légion d’honneur वर्ष 2014 में सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *