
नई दिल्ली। बिग बॉस 12 के एक्स-कंटेस्टेंट रहे Jasleen Matharu और दीपक ठाकुर के बीच नई जंग छिड़ गई है। शो में तो ये दोनों कई बार एक-दूसरें के आमने सामने हुए है। लेकिन शो के बाहर इस लड़ाई ने अब कानूनी रुप ले लिया है। दरअसल दीपक ठाकुर के एक मजाक से जसलीन इतनी खफा हो गई की उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। बता दें, दीपक ठाकुर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें Jasleen Matharu का नाम लिया गया है। वीडियो में दीपक बच्चे के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। जिसमें वे उससे ट्रेवलिंग बैग के बारे में पूछ रहे हैं कि क्या वह इस बैग को अपने साथ बिग बॉस हाउस में ले जाएंगे। जिसके जवाब में वह बच्चा हां कहता है। इसके बाद दीपक पूछते हैं वह हाउस में क्या करेगा। तब बच्चा जवाब देता है- खाएंगे, पिएंगे, ऐश करेंगे, Jasleen Matharu के साथ स्वीमिंग पूल में नहाएंगे। तब दीपक कहते हैं- वाह बेटा बहुत उत्तम विचार हैं तुम्हारे।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अब दीपक ने उनसे माफी मांगी है। दीपक ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो किया और लिखते हैं कि ‘जिनका भी मैंने दिल दुखाया है उनसे माफी मांगता हूं। मैं एक साधारण इंसान हूं। मैं लड़कियों की दिल से इज्जत करता हूं। जसलीन आपकी भी। अगर आपको मेरे फनी वीडियो का बुरा लगा है तो मैं माफी मांगता हूं। दीपक ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि अगर जसलीन को वीडियो पसंद नहीं आया था तो पुलिस कंप्लेंट करने की बजाय उनको उन्हें कॉल करना चाहिए था। Jasleen Matharu के एक्शन को उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट बताया।