बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Girish Karnad का 81 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

girish karnad

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Girish Karnad का मुंबई में सोमवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता के अलावा Girish Karnad लेखक और निर्देशक भी थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरीश कर्नाड का निधन उनके बेंगलुरु स्थित घर पर हुआ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात नाटककार और अभिनेता गिरीश कर्नाड के निधन पर सोमवार को शोक जताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में उन्हें उनके काम के लिए हमेशा याद किया जाएगा। कोविंद ने कहा कि कर्नाड के निधन से भारत का सांस्कृतिक जगत सूना हो गया है। कोविंद ने ट्वीट किया, ‘लेखक, अभिनेता और भारतीय रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर गिरीश कर्नाड के देहावसान के बारे में जानकार दुख हुआ है। उनके जाने से हमारे सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिजनों और उनकी कला के अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।’


पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाड को सभी माध्यमों में उनके बहुमुखी अभिनय के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने टि्वटर पर कहा, ‘वह उन मुद्दों पर भी भावुकता से बोलते थे जो उन्हें प्रिय लगते थे। आने वाले सालों में उनका काम की लोकप्रियता बनी रहेगी। उनके निधन से दुखी हूं।’


गिरीश कर्नाड की हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छी खासी पकड़ थी। गिरीश कर्नाड ने कई सफल फिल्में और रोल किए। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में भी उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। लेकिन टेलीविजन सीरियल ‘मालगुडी डेज (Malgudi Days)’ में नटखट स्वामी के सख्तमिजाज पापा के रोल ने गिरीश कर्नाड को जबरदस्त लोकप्रियता दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *