
नई दिल्ली। ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म Super 30 का Trailer ट्विटर पर शेयर कर दिया है। ऋतिक की ये फिल्म मैथमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर बनी है। आनंद कुमार बिहार में IIT-JEE के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं। फैंस से लेकर आडियंस तक को फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही इसकी रिलीज का इंतजार था। फिल्म के फर्स्ट लुक से ही ऋतिक ने एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया था। ट्विटर पर ट्रेलर शेयर करते हुए, ऋतिक ने लिखा, “सभी सुपरहीरो कैप नहीं पहनते हैं। यह एक ऐसा विचार है जो एक राष्ट्र बनाता है। यह लोग हैं जो इसे सशक्त बनाते हैं। भारत के हार्ट लेंड #Super30Trailer से एक ऐसी कहानी पेश कर रहे है।”
Not all Superheroes wear capes.
It’s the ideas that make a nation. It’s the people who empower it. Presenting one such story from the heartland of India #Super30Trailerhttps://t.co/d7XZPJNvMV
— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 4, 2019
फिल्म की कहानी आनंद कुमार के प्रोजेक्ट Super 30 के बारे में है, जिसके तहत वह हर साल 30 अंडर-विशेषाधिकार प्राप्त प्रतिभाशाली बच्चों को चुनते हैं और उन्हें IIT Entrence के लिए प्रशिक्षित करते हैं। न केवल वह उन्हें सिखाता है बल्कि पढ़ाई का खर्चा भी उठाता है और उनके कोचिंग टाइम के दौरान खाने और रहने का इंतजाम भी करता है। फिल्म के ट्रेलर में ऋतिक बोलते दिखते है, “राजा का बेटा राजा नही बनेगा, अब राजा वो ही बनेगा जो हकदार होगा।” ‘ट्रेलर में कई बहतरीन डॉयलाग्स सुनने को मिलते है। जिनमें से एक है, ये अमिर लोग अपने लिए खुब चिकना सड़क बनाए… हमारी राह में बड़ा बड़ा गड्ढा खोद दिए, लेकिन यही वो सबसे बड़ी गलती कर दिए… हमको छलांग लगाना सिखा दिए। लुक्स के साथ साथ ऋतिक ने अपने किरदार की बोलचाल पर कितनी मेहनत की है ये ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है।
ऋतिक के अलावा, फिल्म Super 30 के Trailer में पंकज त्रिपाठी, मृणाल ठाकुर, नंदीश संधू, अमित साध, वीरेंद्र सक्सेना और जॉनी लीवर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। हालांकि, फिल्म का पहला ट्रेलर मुख्य रूप से ऋतिक पर फोकस्ड है।