Cricket Fans के लिए Xiaomi ने भारत में Mi Power Bank – World Cup Edition किया लॉन्च

Mi Power Bank - World Cup Edition

टेक न्यूज। क्रिकेट सीजन को सेलिब्रेट करने के लिए भारत में Mi Power Bank World Cup Edition लॉन्च किया गया है। नया पावर बैंक मॉडल मौजूदा 10000mAh Mi Power Bank 2i के समान है, हालांकि यह ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। Xiaomi आमतौर पर Mi पावर बैंक 2i को व्हाइट, ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में बेचता है। Mi पावर बैंक – वर्ल्ड कप एडिशन ड्यूल USB आउटपुट को स्पोर्ट करता है और टू-वे क्विक चार्ज फंक्शनलिटी देता है।

Xiaomi का यह भी दावा है कि इसमें advanced resistance-capacitance sensors के साथ-साथ high density, लिथियम पॉलिमर बैटरी का यूज किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस के लिए, जिनके मेंंबर्स को आमतौर पर मेन इन ब्लू के रूप में जाना जाता है। Xiaomi ने Mi Power Bank – World Cup Edition की सेल शुरू कर दी है। नया ऑफर Mi.com वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है, इसकी कीमत Rs 999 है।


14.2 मिमी थिकनेस वाले Mi पावर बैंक – वर्ल्ड कप एडिशन में लिथियम पॉलीमर बैटरी आती है जो एडवांस रेजिस्टेंस-कैपेसिटी सेंसर के साथ आते हैं। Xiaomi का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद, नया Mi पावर बैंक Mi A1 को 2.2 बार और iPhone को 3.5 बार चार्ज कर सकता है। इसमें दो डिवाईस को एक साथ चार्ज करने के लिए दो यूएसबी पोर्ट हैं। इसी तरह, कंपनी का कहना है कि दो-वे क्विक चार्ज सपोर्ट भी इसमें देखने को मिलता है। पावर बैंक चार्ज करने के लिए एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है, जिसे किसी भी उपयुक्त AC चार्जर का इस्तमाल करके चार्ज किया जा सकता है।

बता दें, ब्लू पेंटजॉब को छोड़कर, Mi पावर बैंक – World Cup Edition 10000mAh बिलकुल Mi Power Bank 2i के समान है। Mi पावर बैंक 2i को नवंबर 2017 में ‘मेड इन इंडिया’ के साथ अपनी Mi पावर बैंक 2i सीरीज शुरू की गई थी। Xiaomi फिलहाल में अपने 10000mAh के Mi Power Bank 2i को Rs 899 में बेच रहा है। हालाँकि, Cricket World Cup Edition के लिए  आपको Mi पावर बैंक 2i की कीमत से 100 रुपये ज्यादा देने होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *