India’s Most Wanted Trailer Review: बिना हथियार भारतीय ओसामा को पकड़ने के मिशन पर निकले अर्जुन कपूर

India's Most Wanted

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते है। एक बार फिर अर्जुन खबरों में है लेकिन वजह मलाइका नही उनकी अगली फिल्म है। नमस्ते लंडन के बाद अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म India’s Most Wanted के लिए तैयार है। कुछ देर पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर में अर्जुन और उनकी टीम भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी को पक़डने के मिशन पर है, वो भी बिना किसी हथियार का इस्तेमाल किए। बता दें, फिल्म की कहानी असली घटना पर बेस्ड है। फिल्म का ट्रेलर 2:30 मिनट का है। इसकी शुरुवात बम धमाके के साथ होती है। इसके बाद फिल्म के विलेन का डॉयलाग आता है, ‘इस जंग में कुछ भी.. चाहे मरेंगे या मारेंगे, मिलेगी तो जन्नत ही.. फिल्म में विलेन के रोल में कौन है डायरेक्टर ने ये स्सपैंस में रखा है। विलेन के बारे में जानना शायद इस फिल्म को देखने की एकमात्र वजह हो सकती है। इस विलेन को फिल्म में विश्वविख्यात आतंकवादी ओसामा का नाम दिया गया है। जिसे फिल्म में भारतीय ओसामा कहा गया है।


इसके अगले सीन में अर्जुन अपने सिनियर से India’s Most Wanted को पकड़ने की मद्द मांगते नजर आते है। ट्रेलर देखकर ये साफ नजर आता है की सरकार इस मोस्ट वांटेड को पकड़ने में बिलकुल भी दिलचस्प नही है। लेकिन अर्जुन इस विलेन को पकड़ने का मन बना चुके है वो भी बिना किसी हथियार। अर्जुन और उनकी टीम को देखकर लगता है मानों सभी अपनी काबिलीयत का प्रूफ देना चाहते है। फिल्म का ट्रेलर पहली झलक में इंप्रेस करने में नाकामयाब होता है। लेकिन फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। राजकुमार इससे पहले ‘आमिर’, ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘घनचक्कर’ और ‘रेड’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। इसमें ‘घनचक्कर’ के अलावा सभी फिल्में असली घटनाओं पर बेस्ड है। और India’s Most Wanted के साथ भी ऐसा ही है।

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन पर भरोसा किया जाए तो फिल्म को एक बार देखा जा सकता है। इस फिल्म की शूटिंग मई, 2018 में शुरू हुई थी। इसे नेपाल में शूट किया गया है। ‘इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड’ 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

देखें ट्रेलर:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *