
नई दिल्ली। करण जौहर की मोस्ट अवेटड फिल्म Kalank बुधवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और कुणाल खेमू मुख्य किरदारों में नजर आए। इतनी बड़ी और दमदार स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में नाकाम रही। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का हाल ज़रा बैहाल है। Kalank ने दो दिनों में 33.05 करोड़ की कमाई की और इसके तीसरे दिन की कमाई में भी कोई खास उछाल देखने को नही मिला है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के आकंडे शेयर किए है। तरण ने लिखा, #Kalank sees minimal growth on Day 3 [#GoodFriday holiday]… Big jump is clearly missing… Plexes better, mass circuits ordinary/weak… Now dependent on Sat and Sun to add to the total… Wed 21.60 cr, Thu 11.45 cr, Fri 11.60 cr. Total: ₹ 44.65 cr. India biz.
#Kalank sees minimal growth on Day 3 [#GoodFriday holiday]… Big jump is clearly missing… Plexes better, mass circuits ordinary/weak… Now dependent on Sat and Sun to add to the total… Wed 21.60 cr, Thu 11.45 cr, Fri 11.60 cr. Total: ₹ 44.65 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 20, 2019
Kalank ने पहले दिन 21.6 करोड़ का बिजनेस किया। गुरुवार को यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट रिकार्ड की गई। फिल्म ने 11.45 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन गुडफ्राइडे की छुट्टी की वजह से फिल्म की कमाई में इजाफा होने की उम्मीदें थीं। लेकिन फिल्म ने 11.60 करोड़ की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म ने कुल 44.65 करोड़ की कमाई की। फिल्म को हॉलिडे (गुडफ्राइडे) का कुछ खास फायदा नहीं मिला।
बता दें, Kalank को क्रिटिक्स और आडियंस से मिक्सड रिव्यूज मिलें जिसका फिल्म की कमाई पर खासा असर पड़ा है। माना जा रहा था कि फिल्म अपने पहले हफ्ते में 100 करोड़ की कमाई आसानी से कर लेगी लेकिन नेगेटिव वर्ड ऑफ मॉउथ के चलते अब इसकी कमाई पर सवाल खड़ा हो गया है। कलंक का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है। करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।