Kalank Box Office Day 2: रिलीज के दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में दिखी 50% गिरावट

kalank-2nd-day-collection

नई दिल्ली। Varun-Alia स्टारर Kalank रिलीज के पहले ही दिन 21.60 करोड़ की कमाई कर इस साल की अभी तक सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। Kalank बुधवार महावीर जयंती के दिन 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई और इसका फायदा फिल्म की कमाई में साफ देखा जा सकता है। पहले दिन शानदार कमाई करने के बाद दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई में 50% गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, कलंक ने दूसरे दिन  लगभग 11.45 करोड़ की कमाई की। जिसके अनुसार कलंक का कुल आकंड़ा लगभग 33.05 करोड़ हो गया है। लेकिन गुड फ्राईडे और हनुमान जयंती की छुट्टी के चलते फिल्म की कमाई में तीसरे दिन इजाफा देखने को मिल सकता है।

इसी के साथ तरण आदर्श ने अपने दूसरे ही ट्विट में कलंक की तुलना में Kesari और Gully Boy की दूसरे दिन की कमाई में गिरावट की प्रसेंटेज शेयर की। अक्षय कुमार की केसरी ने रिलीज के दूसरे दिन 20.47% की गिरावट दर्ज कराई तो वही Gully Boy में 32.47% गिरावट रिकार्ड की गई। तीनो ही फिल्मों के ये आंकड़े वर्किंग डे पर रिकार्ड किए गए है।


बता दें, कलंक को क्रिटिक्स और आडियंस से मिक्सड रिव्यूज मिलें जिसका फिल्म की कमाई पर खासा असर पड़ा है। माना जा रहा था कि फिल्म अपने पहले हफ्ते में 100 करोड़ की कमाई आसानी से कर लेगी लेकिन नेगेटिव वर्ड ऑफ मॉउथ के चलते अब इसकी कमाई पर सवाल खड़ा हो गया है। कलंक का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है। फिल्म में वरुण, आलिया के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम भूमिकाओं में हैं। करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *