Redmi Y3 में ग्रेडियंट फिनिश के साथ मिलेगी 4000mAh की बड़ी बैटरी, 24 अप्रैल को होगा लांच

Redmi Y3

नई दिल्ली। Redmi Y3 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है। Xiaomi की Redmi Y Series विशेष रुप से एक सेल्फी सैंट्रिक समार्टफोन सीरीज है और चीन में ये Redmi S- सीरीज से जानी जाती है। अपने फोर्मल डेब्यू से कुछ ही दिन पहले ही माना जा रहा है की Redmi के इस फोन में 4,000mAh की बैटरी आने की उम्मीद है। यह विशेष रूप से Redmi Y2 में दी गई 3,080mAh की बैटरी से एक महत्वपूर्ण छलांग है। Xiaomi ने अलग से यह भी बताया है कि Redmi Y3 एक ग्रेडियंट बैक पैनल के साथ ब्लू, पर्पल और येलो रंगों में आउट किया जाएगा। पहले से ही Redmi Y3 ने कनफर्म कर दिया है की फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।

Xiaomi ने Redmi India ट्विटर अकाउंट के माध्यम से गुरुवार को एक टीज़र वीडियो शेयर किया जो Redmi Y3 पर 4,000mAh की बैटरी की प्लेसमेंट को प्रूफ करता है। इस बैटरी क्षमता की बात करें तो ये एक दिन से ज्यादा का ऑन स्क्रीन टाईम दे सकती है।

Redmi Y3 की बैटरी पावर Redmi Y2, 8,999 की पावर देने वाली 3,080mAh की बैटरी से बड़ी है। इसके अलावा, यह हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7  पर मौजूद बैटरी के समान है। भारत में Redmi Y3 की कीमत Redmi Y2 की कीमत के आसपास रहने की उम्मीद की जा सकती है। 

फोन में ब्लू, पर्पल और येलो के कलर कॉम्बिनेशन के साथ ग्रैडिएंट फिनिश देखने को मिलता है। बेशक, हम अन्य कलर्स आप्शन की भी उम्मीद कर सकते हैं। Xiaomi ने अपने पिछले टीज़र के जरिए से पुष्टि की कि Redmi Y3 32-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। यह सैमसंग का 32-मेगापिक्सेल आईएसओसीएल ब्राइट जीडी 1 सेंसर होने की संभावना है जो पिछले साल अक्टूबर में अनाउंसड किया गया था।

Redmi Y3 को भी हाल ही में Amazon.in पर ‘Notify Me’ बटन के साथ लिस्ट किया गया है। हालाँकि, इसे 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। भारत में Redmi Y3 की कीमत Redmi Y2 Rs9,999 और Redmi Y1 Rs 8,999  की लॉन्च कीमतों को ध्यान में रखते हुए Rs 12,999 की कीमत में उम्मीद कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इस प्राईज में 32 मेगापिक्सल सैल्फी कैमरे के साथ ये पहला स्मार्टफोन होगा जो इस कीमत में लांच होगा। इस प्राईज सेगमेंट में ये फोन Realme U1 को कड़ी टक्कर दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *