Dabangg 3 के लिए Salman Khan ने शूट किया ‘हुड हुड दबंग’ सांग, फैंस के साथ शेयर की तस्वीर

Dabangg 3

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपने बर्थ प्लेस महेश्वर में दबंग फ्रेनचाईज की तीसरी फिल्म Dabangg 3 की शूटिंग कर रहे है। फिल्म के सेट से लगातार सलमान खान अपने फैंस को अपडेट देते रहते है। बीते दिन ही फिल्म विवादों में फसती भी नजर आयी लेकिन सलमान खान ने मीडिया के सामने आकर सारा मामला सुलझा लिया। फिल्म एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी शूटिंग के लिए महेश्वर पहुंच चुकी है। फिल्म की शूटिंग दबंग के मोस्ट पॉपुलर टाईटल सांग ‘हुड हुड दबंग’ के साथ शुरु हुई थी औैर अब खबर है की भाईजान ने इस गाने को पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी सलमान ने अपने फैंस के साथ खुद शेयर की है। सलमान ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, Dabangg 3 के लिए हुड हुड दबंग की शूटिंग पूरी हो चुकी है।


इससे पहले भी सलमान लगातार Dabangg 3 के सेट से तस्वीरें शेयर करते रहते है।

खबरें है की दबंग 2 की तरह करीना कपूर खान तीसरे पार्ट में भी अपनी अदाओं के जलवे बिखेरती नजर आएंगी। Dabangg 3 का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे है। साल 2020 में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *