Akshay Kumar की KESARI ने 7 दिनों में छुआ 100 करोड़ का आंकड़ा, Total Dhamaal और Gully Boy को छोड़ा पीछे

kesari

नई दिल्ली। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Kesari : Battle Of Saragarhi ने रिलीज के सांतवे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर शतक पुरा करते ही ये फिल्म इस साल की सबसे तेज 100 करोड़ बनाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई को शेयर करते हुए लिखा, #Kesari is now *fastest* ₹ 100 cr grosser of 2019 [so far]… Crosses ₹ 100 cr on Day 7… Thu 21.06 cr, Fri 16.75 cr, Sat 18.75 cr, Sun 21.51 cr, Mon 8.25 cr, Tue 7.17 cr, Wed 6.52. Total: ₹ 100.01 cr. India biz… ₹ 100 cr in days: #GullyBoy [Day 8]. #TotalDhamaal [Day 9].

इस ट्विट के साथ तरण ने बताया की Kesari ने सबसे तेज 100 करोड़ की कमाई कर Ranveer Singh की Gully Boy और Ajay Devgn की Total Dhamaal को भी पीछे छोड़ दिया है। Gully Boy ने अपने 8’वें तो वही Total Dhamaal ने 9’वें दिन इस आंकड़े को छुआ था। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, केसरी ने बुधवार को 6.52 करोड़ कमाए। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 100 करोड़ पहुंच गया। केसरी ने गुरुवार को 21.06 करोड़, शुक्रवार को 16.75 करोड़, शनिवार को 18.75 करोड़, रविवार को 21.51 करोड़, सोमवार 86.32 करोड़ और मंगलवार को  7.17 करोड़ की कमाई की।

अक्षय कुमार और  परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘केसरी’ देश और विदेशों में कुल 4200 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार ने जबरदस्त एक्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया है. अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म  ‘केसरी’ ‘सारागढ़ी के युद्ध (Battle of Saragarhi)’ पर आधारित है। केसरी को क्रिटिक्स और दर्शकों से भरपुर प्यार मिला है, जिसके चलते पॉजीटिव वर्ड ऑफ मॉउथ का फिल्म को फायदा मिला है।  ‘केसरी’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने इसे प्रोड्यूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *