
नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी xiaomi ने भारत मे अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। xiaomi ने अपने ट्विटर पेज पर इस बात की जानकारी दी। क्सिओमी का ये नया स्मार्टफोन redmi go है। भारत मे इस स्मार्टफोन का काफी लंबे समय से इतंज़ार था। redmi go एंड्राइड go प्रोग्राम का हिस्सा होगा। कम्पनी ने इस स्मार्टफोन के लांच इवेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक्स भेजना शुरू कर दिए है। भारत मे ये स्मार्टफोन 19 मार्च को लांच होगा।
Xiaomi के भारतीय CEO मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर पेज से ट्वीट कर जानकारी दी। Redmi Go के टीज़र में भी भारतीय रीजनल भाषा का प्रयोग किया गया है। मनु ने अपने ट्वीट में लिखा, अब करोड़ो भारतीयों को मिलेगा स्मार्टफोन का अनुभव. इस नई दुनिया मे आपका स्वागत है। उन्नति, प्रगति और सबसे जुड़े रहने की दुनिया. स्वागत है आपका #ApkiNayiDuniya में!
अब करोड़ों भारतीयों को मिलेगा स्मार्टफोन का अनुभव. इस नयी दुनिया में आपका स्वागत है!
उन्नति, प्रगति और सबसे जुड़े रहने की दुनिया. स्वागत है आपका #AapkiNayiDuniya में!
Register for the launch: https://t.co/lMgtHBXUn9 pic.twitter.com/4vhZGaR5Yr
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) March 15, 2019
बात करें इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन की तो Redmi Go 5 इंच की HD डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 16:9 के एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगा। इस फ़ोन में quadcore qualcom Snapdragon 425 प्रोसेसर दिया जाएगा। फ़ोन में 2 वैरिएंट देखने को मिल सकते है। 1 GB RAM 8 GB इंटरनल स्टोरेज और दूसरा 2 GB RAM 16 GB इंटरनल स्टोरेज में उपलब्ध हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए फ़ोन में 8 मेगापिक्सेल का रियर और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फ़ोन में सभी जरूरी सेंसर्स मौजूद होंगे। Redmi Go में 4G LTE, Bluetooth 4.1, Wifi डायरेक्ट आदि फ़ीचर मिलेंगे। फ़ोन को पावर देने के लिए 3000 MAh की पावरफुल बैटरी होगी।
Redmi Go में गूगल अस्सिस्टेंट फीचर हिंदी में मिलेगा और इसमें 20 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट होगा। इस फ़ोन में सबसे खास इसकी कीमत है। क्योंकि ये फ़ोन भारत के उस बड़े वर्ग को टारगेट कर रहा है, जो अभी तक स्मार्टफोन की इस दुनिया से जुड़े नही है। तो इसकी कीमत को भी इसी हिसाब से रखा गया है। फिलीपींस में इस फ़ोन की कीमत 3,990 फिलीपीनी पैसे लगभग 5,400 रुपये है। लेकिन भारत मे ये फ़ोन 5000 से कम की कीमत में लांच होने के आसार है।