
फूड डेस्क। Cheese Garlic Bread टोस्ट एक बहुत ही आसान नाश्ता जो की झटपट बनकर तैयार हो जाता है। इसे आप सुबह के नाश्ते के लिए, बच्चो के टिफिन के लिए या शाम की चाय या नाश्ते के लिए भी बनाकर तैयार कर सकते है। आप इस Cheese Garlic Bread को अपने घर पर झटपट और आसानी से बना सकते हैं।
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :
2 ब्रेड स्लाइस, लहसुन की 4 कलियां बारीक कटी हुई, बटर जरूरत के हिसाब से, 1 क्यूब चीज, 2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
विधि :
पैन को धीमी आंच पर गर्म करें। अब ब्रेड की स्लाइस पर घी या मक्खन लगाकर उसे सेंक लें। ब्रेड की दूसरी साइड पर चीज लगाकर गर्म करें। चीज लगी ब्रेड की साइड पर बारीक कटे लहसुन को डालें।
अब इसके ऊपर काली मिर्च पाउडर बुरक दें। इसके बाद स्लाइस को पैन पर तब तक सेंकें, जब तक कि ब्रेड पर लगा अच्छे से पिघल न जाए। वैसे चाहें तो इसे ओवन में 175 डिग्री सेल्सियस पर 4-5 मिनट के लिए ग्रिल भी किया जा सकता हैं।