
नई दिल्ली। Samsung ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी 2 नई स्मार्टफोन सिरीज को लांच किया है। इसमें सैमसंग की नई M-Series और A-Series शामिल है। M-Series में Samsung के M10, M20 और M30 शामिल है। इसके साथ ही A-Series में A10, A30 और A50 लांच किया गया। खबर है की अब इस Series में Samsung अपना एक और नया फोन भारत में लांच करने जा रहा है। Samsung Galaxy A40 को हाल ही में कंपनी की यूनाइटेड किंगडम वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। यह फोन Geekbench पर लिस्ट भी हो चुका है। FCC से सर्टिफिकेशन मिल जाने के बाद Samsung Galaxy A40 को जल्द लॉन्च किए जाने की संभावना और प्रबल हो गई है।
Samsung Galaxy A40 को FCC डेटाबेस पर SM-A405FN मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। एफसीसी के कागजातों के मुताबिक, सैमसंग के इस फोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन डुअल-बैंड वाई-फाई (802.11 ए/बी/जी/एन/एसी) और ब्लूटूथ 5.0 एलई से लैस होगा। मिली रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन Android 9 Pie पर आएगा और इसमें सैमसंग का Exynos 7885 प्रोसेस्सर इस्तेमाल किया जाएगा।

Samsung की यूनाइटेड किंगडम वेबसाइट पर इस फोन की लिस्टिंग हुई। फिलहाल इस फोन की कोई एनाउंसमेंट नही हुई है लेकिन फिर भी Samsung Galaxy A40 की कीमत भी सामने आ रही है। माना जा रहा है कि Samsung Galaxy A40 की कीमत 249 यूरो (करीब 20,000 रुपये) होगी। भारत में आने से पहले ये फोन युरोप में लांच किया जाएगा। बाद में इसे भारतीय मार्केट में भी लाया जाएगा।
Samsung Galaxy A40 का सपोर्ट पेज कंपनी की जर्मन वेबसाइट पर पहले से लाइव है। इस स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है। अगर हम सीरीज आदि की बात करें तो हम ऐसा देखते आये हैं कि सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज पहले से ही गैलेक्सी M सीरीज से ज्यादा ऑफर करती है। हालाँकि अगर हम Samsung Galaxy A40 की बात करें तो ऐसा हो सकता है कि यह Samsung Galaxy M20 मोबाइल फोन से आपको कुछ ज्यादा ऑफर कर सकता है। इसमें आपको हाई क्वालिटी के मैटेरियल्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको एक बड़ी बैटरी, बढ़िया कैमरा और कुछ दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। आपको इस फोन का कितना इंतजार है, हमें कमेंट कर जरुर बताएं।