
नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष की फिल्म Badla बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सुजॉय की ये फिल्म एक सस्पैंस थ्रीलर है, और आडियंस को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। महानायक Amitabh Bachchan और Taapsee Pannu की दमदार एक्टिंग दर्शकों को सिटों से बांधने में कामयाब रही है। फिल्म ने पहले ही दिन शुक्रवार को 5.04 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म क्रिटिक्स ने भी Badla की तारिफ की है। इसका फायदा फिल्म की कमाई पर देखने को मिला है। क्रिटिक्स का मानना है की फिल्म को पॉजीटिव वर्ड ऑफ मॉउथ का अच्छा फायदा मिला है।
फिल्म ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके बदला के फर्स्ट विकेंड की कमाई के आंकड़ो के शेयर किया। तरण ने लिखा, #Badla is a success story… Glowing word of mouth converts into footfalls, consolidates its BO status… Metros/multiplexes splendid… Tier-2 cities join the party on Day 2 and 3… Fri 5.04 cr, Sat 8.55 cr, Sun 9.61 cr. Total: ₹ 23.20 cr. India biz. Gross BOC: ₹ 27.38 cr.
#Badla is a success story… Glowing word of mouth converts into footfalls, consolidates its BO status… Metros/multiplexes splendid… Tier-2 cities join the party on Day 2 and 3… Fri 5.04 cr, Sat 8.55 cr, Sun 9.61 cr. Total: ₹ 23.20 cr. India biz. Gross BOC: ₹ 27.38 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 11, 2019
ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 27.38 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिलहाल अभी पूरा हफ्ता बचा हुआ है, देखना होगा कि पूरे हफ्ते में कितना कलेक्शन करने में कामयाब हो पाती है। Badla के साथ हॉलीवुड फिल्म Captain Marvel भी रिलीज हुई है, लेकिन इससे Amitabh Bachchan और Taapsee Pannu की फिल्म Badla पर कोई असर नहीं पड़ा। बता दें, अमिताभ – तापसी की बदला ने उनकी पिछली फिल्म पिंक के विकेंड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। पिंक ने अपने पहले विकेंड पर 21.51 करोड़ की कमाई की थी, वही बदला ने 23.20 की कमाई कर इस आकंड़े को पार कर लिया है। अपने दुसरे हफ्ते में फिल्म की निगांहे 50 करोड़ के आकंडे पर टिकी होगी।
#Badla has surpassed *opening weekend* biz of #Pink and #102NotOut…
2019: #Badla ₹ 23.20 cr
2016: #Pink ₹ 21.51 cr
2018: #102NotOut ₹ 16.65 cr
India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) March 11, 2019