
नई दिल्ली। बॉलीविड के फैमस फिल्म प्रोड्यूसर और राजश्री फिल्म प्रोडक्शन के मालिक Rajkumar Barjatya का गुरुवार सुबह निधन हो गया। राजश्री प्रोडक्शन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस खबर की जानकारी दी गई। बॉलीवुड में Rajkumar Barjatya का योगदान सराहनीय है। आज बॉलीवुड के सुपरस्टार बने सलमान के कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचाने का श्रेय Rajkumar Barjatya को ही जाता है। Rajkumar Barjatya ने ही सलमान खान को बॉलीवुड का प्रेम बनाया। सलमान खान बड़जात्या फैमिली के काफी करीब माने जाते हैं। उनके निधन से सिने जगत में शोक की लहर है।
राजश्री प्रोडक्शन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस खबर की जानकारी देते हुए पोस्ट किया गया कि हमें बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि सूरज बड़जात्या के पिता Rajkumar Barjatya का निधन हो गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
It is with profound grief that we mourn the loss of Raj Kumar Barjatya, father of Sooraj Barjatya. May his soul Rest In Peace. pic.twitter.com/DjVejWTDMX
— Rajshri (@rajshri) February 21, 2019
ट्रेड एनालिस्ट कोमल ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज की सबसे शॉकिंग खबर, श्री Rajkumar Barjatya का निधन हो गया। यकीन नहीं हो रहा है। मेरी उनसे बीते हफ्ते मुलाकात हुई थी। उन्होंने मेरे और परिवार के साथ बहुत अच्छा टाइम बिताया। उस दौरान वो पूरी तरह से सेहतमंद नजर आ रहे थे। और अब वो चले गए। राजश्री प्रोड्क्शन ने ट्वीट करते हुए सूरज बड़जात्या के पिता राजकुमार बड़जात्या के निधन की खबर दी।
Terribly shocking news. Shri RajKumarBarjatya passed away some minutes back at RelianceHurkissondas Hospital. Can’t believe this. Met him just a week back at his Prabhadevi office. He spent so much time with me and my family. He looked perfectly alright then. And now, he’s gone!
— Komal Nahta (@KomalNahta) February 21, 2019
राज कुमार बड़जात्या के निधन पर मशहूर ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘राज कुमार बड़जात्या जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। प्यार से राज बाबू पुकारे जाने वाले राज कुमार बहुत प्यार से बात करने वाले इंसान थे… सूरज, बड़जात्या परिवार और राजश्री परिवार को मेरी संवेदनाएं।’
Shocked and saddened to learn of Rajkumar Barjatya ji’s demise… Raj Babu – as he was affectionately called – was an extremely soft-spoken person… Heartfelt condolences to Sooraj, the Barjatya family and #Rajshri parivaar.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 21, 2019
बतौर फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या की फिल्में मैंने प्यार किया, विवाह, हम आपके हैं कौन और प्रेम रतन धन पायो थी जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। उनकी लास्ट फिल्म ‘हम चार’ इसी 15 फरवरी को रिलीज हुई है।