Gully Boy Box Office Collection Day 1: Ranveer Singh और Alia Bhatt की फिल्म ने की बॉक्स-ऑफिस पर ताबाड़तोड कमाई

Gully Boy

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म Gully Boy रिलीज हो चुकी है। आडियंस ने फिल्म को शानदार रिस्पांस दिया है और युवा वर्ग को ये फिल्म खासा पसंद आ रही है। इसका असर फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है।

उम्‍मीद के मुताबिक, Gully Boy ने पहले दिन अच्‍छी कमाई की है। फ‍िल्‍म ट्रेड एक्सपर्टस ने इस फ‍िल्‍म की अच्‍छी कमाई का अनुमान लगा लिया था। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो गली बॉय ने पहले द‍िन 19.40 करोड़ की कमाई की है। वेलेंटाइन डे पर दोपहर और शाम के शोज में दर्शक बढ़े, जिसका फायदा फ‍िल्‍म को मिला है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहली बार इस फ‍िल्‍म में साथ आए और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर प्‍यार दिया है। जोया अख्‍तर के न‍िर्देशन में बनी यह फ‍िल्‍म दर्शकों के दिलों में उतर गई।

इसके साथ ही यो फिल्म रणवीर सिंह की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दुसरे स्थान पर आ गयी है। इस लिस्ट में रणवीर सिंह की सिंबा फर्स्ट पोजीशन पर है। सिंबा ने अपने पहले दिन 20 करोड़ 72 लाख की कमाई की थी। इस लिस्ट मे तीसरी पोजिशन पर फिल्म पदमावत (19 करोड़), गुंडे (16.12 करोड़), रामलीला (16 करोड़) पांचवी पोजिशन पर है। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये रैपर्स Divine और Naezy के जीवन पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह मुराद के रोल में हैं। मुराद एक युवा शख्स है जो स्ट्रीट रैप के जरिए नाम कमाता है। फिल्म में उसी के जीवन के संघर्ष को दिखाया गया है। आलिया भट्ट ने रणवीर के लव इंट्रेस्ट का रोल प्ले किया है। फिल्म में उनका किरदार काफी रोचक है। गली बॉय लगभग 55 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 100 करोड़ की कमाई करनी होगी। रणवीर सिंह की फिल्म पहले हफ्ते ही यह आंकड़ा पार कर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *