बनारस का स्वाद चखने के लिए हो जाए तैयार, जानिए क्या हैं बनासर का मशहूर खाना

बनारस का स्वाद

बनारस विश्व की प्राचीन नगरी काशी मंदिरों और घाटों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां का रहन-सहन, अक्खड़पन, खुशमिजाजी और सुकून लोगों को काफी पसंद है। बनारस की एक और चीज है, जो लोगों को इस शहर की तरफ खींच लाती है। वो है यहां का खान-पान। बनारसी पान हो या फिर टमाटर चाट, भांग वाली ठंडाई हो या फिर कचौड़ी, जो एक बार यहां के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखता है, वो वाराणसी का और भी पंसद करने लगता हैं।

 

बनारस के ‘खईके पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अक्ल का ताला’ इस गाने के बोल बनारस के पान की खासियत बताने के लिए काफी है। बनारस का नाम जुबां पर आते ही सबसे पहले ‘बनारसी पान’ की तस्वीर सामने आ जाती है। विदेशी टूरिस्ट भी एक बार इसका स्वाद जरूर चखते हैं। ‘गुलकंद वाला पान’ हर किसी की पहली पसंद है। बनारस के पान पर ही यहां की खासियत खत्म नही होती। बनारस जाए तो वहां की कुल्हड़ वाली चाय का मजा जरुर ले। यहां मिट्टी की सोंधी-सोंधी खुशबू वाले कुल्हड़ में चाय पीने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।

अब बनारस के पान की बात तो हो गई, बात करे अब मिठाइयों के बारे में तो यहां की मिठआई अपने आप में अलग महत्व रखती हैं। यहां के रसगुल्ले, गुलाबजामुन, मलाई-गिलौरी, लौगलता, बेसन के लड्डू, और ना जाने कितनी ही मिठाइयां हैं जिसका स्वाद आपका मन मोह लेंगी। अपने बनासर के मलइयों के बारे में सुना हैं, दूध से बनने वाला मलइयो काशी की खास पहचान हैं। गंगा घाट, चौक और गदौलिया में मिलने वाला मलइयो लोगो को अपनी तरफ खींच ही लेता हैं।

    बनारसी लस्सी भी यहां की पहचान हैं। इंडिया घूमने आए विदेशी इसका स्वाद जरुर चखते हैं। आपको यह भी बता देते हैं की आपको हर तरीके के फ्लेवर की लस्सी कहा मिलेंगी। यहां के चौक इलाके की कचौड़ी गली में ब्लू लस्सी के नाम से एक दूकान हैं। यहां आपको हर फ्लेवर की लस्सी मिल जाएगी। यहां आकर टमाटर की चाट का मजा लेना ना भूले। टमाटर की चाट यहा का फेमस स्ट्रीट फूड है। इसे बनारसी चाट भी कहा जाता हैं। इसका स्वाद बेहद अलग और स्वादिष्ट होता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *